इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। सब्जी मंडी परिसर स्थित तालेश्वर महाराज मंदिर में चल रही 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वाचक इंद्रेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचक ने बताया कि ब्रजवासी प्रतिवर्ष देवराज इंद्र की पूजा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि हमारी आजीविका का आधार गोवर्धन पर्वत, गौ माता और प्रकृति हैं। इसलिए हमें प्रकृति का सम्मान और गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए।भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से ब्रजवासियों ने इंद्र यज्ञ के स्थान पर गोवर्धन पूजा की। इससे क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने मूसलाधार वर्षा कर ब्रज को जलमग्न करने का प्रयास किया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी ब्रजवासियों, गौवंश और जीव-जंतुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया...