इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के हथनौली गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक बाइक मिस्त्री बाइक पर सवार होकर भरथना स्थित अपने घर आ रहा था। तभी अचानक सड़क पर गौवंश आ जाने से बाइक गौवंश से टकरा गई जिससे वह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अनवरगंज निवासी बाइक मिस्त्री पप्पू पत्नी तथा भांजी के साथ बाइक पर सवार होकर इटावा से अपने घर आ रहे थे। तभी हथनौली गांव के समीप अचानक बाइक के सामने गांवंश आ जाने से टकरा गई। जिससे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं उनकी पत्नी तथा भांजी भी मामूली चोटिल हो गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: अन्ना जानवर बचाने में बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...