Etawah Auraiya News: गोलू-पारथ की बराबरी पर छूटी झंडा कुश्ती, गौहानी में जुटे पहलवान
इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। गौहानी गांव में भाई दूज पर आयोजित अंतर्जनपदीय नरसिंह मंदिर पर आयोजित दंगल में 30 से अधिक पहलवानों ने दांवपेज दिखाएं। जिसमें इटावा, आगरा, जालौन, झांसी, दिल्ली व मध्य प्रदेश सहित कई जिलों से पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य झंडा कुश्ती में मिटहटी के गोलू यादव व आगरा के पारथ पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। अन्य मुकाबलों में विशुन, अंकुश, कल्लू, शैलेंद्र, आशु और बीरभान सहित कई पहलवानों ने जीत दर्ज की। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान पंकज ने किया तथा दंगल का समापन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मानेपाकड़ में गोवर्धन पूजा महोत्सव पर हुआ कुश्ती दंगल संचालन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.