इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गृहक्लेश से नाराज एक युवक 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के नीचे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई कौशल पांडे मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया। न्यू गुलाबबाड़ी निवासी शीलू किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज था। गृहक्लेश के चलते वह नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार के पास पहुंच गया और वहां हाईटेंशन लाइन के नीचे रखे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक किसी भी सूरत में नीचे उतरने को तैयार नहीं था। परिजनों ने भी उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ...