Etawah Auraiya News: गाती गांव में दो तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ायी निगरानी
इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: उदी, संवाददाता। क्षेत्र के उदी-चकरनगर रोड पर गाती गांव के पास गुरुवार देर शाम दो तेंदुए देखे गए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: तेंदुए की दस्तक से मीरपुर तखावली में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजराघटना का विवरण एक बाइक सवार ने दावा किया है कि तेंदुओं ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। गाती निवासी अभिषेक गुरुवार देर शाम अड्डा से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। गाती गांव से पहले उन्हें सड़क पर दो जंगली जानवर दिखे। अंधेरा होने के कारण उन्होंने पहले उन्हें जंगली सुअर समझा, लेकिन जैसे ही बाइक की हेडलाइट उन पर पड़ी, अभिषेक ने पहचान लिया कि वे दो तेंदुए थे। अभिषेक के मुताबिक जैसे ही उनकी बाइक तेंदुओं के करीब पहुंची, दोनों जानवर उनकी ओर बढ़ने लगे। खतरा महसूस होने पर उन्होंने बाइक की गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.