इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। इलाज के दौरान एक सात साल की बच्ची की मौत हो ग। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव थाने के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर बुआपुर निवासी अखिलेश कुमार की सात वर्षीय बेटी तनु कक्षा एक की छात्रा थी। सोमवार दोपहर उसे अचानक बुखार आया। इस पर उसका भाई दीपक गांव में दुकान चलाने वाले कथित झोलाछाप के पास दवा दिलाने ले गया। आरोप है कि वहां झोलाछाप ने तनु को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। घबराए परिजन उसे आनन-फानन में पक्का बाग स्थित निजी अस्पताल ले पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्र...