इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मलाजनी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। मलाजनी से नेशनल हाइवे होते हुए नगला हुलासी, जारीखेड़ा, कुंजपुरा होते हुए वैदपुरा थाना क्षेत्र में इटावा सैफई मैनपुरी रोड को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलाजनी नगला भिखन गाँव के कुलदीप कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत काफी समय से खराब है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लंबे समय से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान होते हैं। साइकिल से ...