इटावा औरैया, अक्टूबर 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्र के कटेखेड़ा गांव के पास सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार रेलमंडी निवासी हर्षित और प्रबल घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...