इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी के पास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की बदहाल सर्विस रोड रविवार को एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढे से गुजरते समय एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो बुजुर्ग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश भिंड के मोहल्ला वाटरबक्स निवासी 64 वर्ष नरेंद्र भदौरिया तथा गांव खोड़न निवासी 75 वर्ष दीनदयाल कार से यात्रा कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज किया। कुछ ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल...