Etawah Auraiya News: गड्डे में गिरी बाइक, महिला गंभीर रूप से घायल
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना के तुरैया नहर पुल पर सडक पर बने एक गड्डे में बाइक गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार किरन देवी पत्नी ऋषि पाल 45 वर्ष निवासी जसराना, फिरोजाबाद बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अछल्दा से अपने घर जसराना जा रही थी. तभी तुरैया नहर पुल के पास सडक पर बने गड्डे मे बाइक फिसल गयी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. राहगीरों ने महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.