इटावा औरैया, सितम्बर 11 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी डॉक्टर मोपेड बाइक से चकरनगर भरेह मार्ग से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान सामने से दूसरा वाहन आने से डॉक्टर की मोपेड अनियंत्रित होकर सामने खड़ी कार में पीछे से टकरा गई। जिसमें डॉक्टर को गंभीर चोट आ गई। स्वजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चकरनगर थाना के कस्बा चकरनगर निवासी डा. राम प्रकाश कुशवाहा के घायल होने की जानकारी पर परिजन पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...