इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर खेलते समय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। खाली प्लॉट में बने एक पिलर से निकला सरिया बालक के हाथ में घुस गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन बकेवर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शास्त्री नगर का रहने वाला दीपांशु मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खाली प्लॉट में बने पिलर से निकला सरिया उसके हाथ में घुस गया। हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। मां सावित्री देवी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: खेलते समय 13 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायल बालक ...