इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत माय भारत, खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में हिंदू विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प कराया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले कराए गए। वॉलीबॉल के बालक वर्ग में हिंदू विद्यालय की टीम ने माई भारत यूथ क्लब नगला तौर की टीम को 27-25 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। बालिका वर्ग में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की ए टीम ने बी टीम को 25-6 से पराजित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की टी...