इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। गुलाबपुरा गांव में खेत में काम करते समय किसान की रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चौबिया के उक्त गांव निवासी विकास उर्फ बिट्टू खेत में रोटावेटर से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास उर्फ बिट्टू के पत्नी अर्चना देवी और दो बेट आर्यन और छोटे अंश हंै। पति की मौत से अर्चना देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। दीपावली के त्योहार से पहले विकास की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और परिचितों में दुख व्याप्त है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...