Etawah Auraiya News: खेत बचाओ अभियान के तहत दी सलाह
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम उनवा संतोषपुर में कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी आयोजित की। किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई।वक्ता प्रेमनारायण त्रिपाठी ने जैविक खेती अपनाने, मिट्टी जांच कराने और रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने की सलाह दी। बताया कि पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी के लाभकारी जीव नष्ट होते हैं। सुपर सीडर, हैप्पी सीडर यंत्रों से अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एडीओ कृषि सोनू परीख, बीटीएम सौरभ, एटीएम शिवनारायण, पुनीत राव, टीएसी प्रिंसू तिवारी रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: खेत बचाओ अभियान में किसानों को सिखाए मिट्टी की उर्वरता बचाने के गुर यह भी पढ़ें- Buxar News: वैज्ञानिक तरीके से खेती कर लागत घटाएं, उत्पादन बढ़ाएं
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.