Etawah Auraiya News: खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला बांके गांव में मंगलवार को खेत के रास्ते से आने-जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के अवधेश, उमेश, बृजेश, दिनेश समेत पांच लोगों तथा दूसरे पक्ष के दयाशंकर, जितेंद्र, सुनील उर्फ नीशू और नीतेश उर्फ दीपू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उमेश और दयाशंकर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.