इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव खानपुरा में खेतों में एक गाय को करंट लग गया। जिससे गाय ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पशुपालक मौके पर पहुंचे और मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। परिजनों का आरोप था कि खेतों के पास से गांव के कुछ लोग कटिया डाले हुए थे जिसके तार की चपेट में आने से गाय की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...