इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: उदी। उदी मोड़ स्थित मंगलवार सुबह खाना बनाते समय अचानक आग लगने से 65 वर्षीय महिला झुलस गईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया। महिला का सैफई में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि उनका शरीर करीब 45 प्रतिशत जल गया है। हंसमुखी पत्नी मुंशीलाल मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह झुलस गईं। परिवार के लोगों ने जब उन्हें झुलसी हालत में देखा तो घर में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पाइप लीकेज से लगी सिलेंडर में आग, महिला गंभीर रूप झुलसी परिजन बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पाइप में लीकेज से लगी सिलेंडर ...