Etawah Auraiya News: खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, दो दुकानों से बूंदी के लड्डू के नमूने
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। बलरई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविभान ने पुलिस टीम के साथ बलरई नहर पुल और विकास नगर मोहल्ले में करीब आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। अभियान के दौरान दो मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों से बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मौके से चले गए। इससे कुछ देर के लिए बलरई क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.