इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना रोड पर रविवार की रात खड़े डंपर में पीछे से ई-ऑटो घुस जाने से एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राजपुर चकरनगर निवासी सुबोध कुमार 40 पुत्र सूरज प्रकाश त्रिपाठी, काव्या 8 पुत्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी तथा ई-ऑटो चालक विजय सिंह पुत्र मुन्नीलाल निवासी राजपुर बकेवर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लखना रोड पर राज पंप के पास पहले से खड़े डंपर में ई-ऑटो पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे यह भी पढ़ें- राघोपुर में कांवरियों की बाइक ई-रिक्शा से टकराई, तीन गंभीर की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...