इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल सेवा परीक्षा के 2024 बैच की अधिकारी कोमल पूनिया ने जीआईसी के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। वर्तमान में इटावा में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में कार्यरत कोमल पूनिया ने विद्यार्थियों के साथ अपने शैक्षिक सफर, केरियर की शुरुआत, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के साथ सफलता के दौरान आई चुनौतियों के अनुभव साझा किए। कोमल पूनिया ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के सहज व सरल ढंग से उत्तर देते हुए उन्हें भविष्य के लिए उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शुरु से ही अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए केवल अधिक घंटे पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दिशा में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन अधिक महत्वपूर्ण है। जिले में ...