इटावा औरैया, सितम्बर 11 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। क्वारी नदी में आयी बाढ़ से दो गांव का सम्पर्क दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय से कटा रहा। न तो गांव में कोई जा पा रहा है और न ही गांव से कोई निकल पा रहा है। उधर भिंड हनुमंतपुरा मार्ग भी पूरी तरह बंद रहा। पानी अधिक होने से अब इस मार्ग पर से वाहनों का चलना भी बंद हो गया है। क्वारी नदी में बुधवार की रात को तेजी से पानी बढ़ गया था। इससे गुरुवार को बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी खेतों में भरा हुआ है और सड़कों पर भी पानी भर गया है। सड़क पर पानी भरा होने से हनुमंतपुरा चकरनगर की तरफ से भिंड उमरी जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों को सोने के पुरा होकर फूफ होते हुए भिंड पहुंचना पड़ रहा है। या फिर सिंडौस से उमरी होकर भिंड पहुंच रहे हैं। ऐसे ही भिंड की तरफ से हनुमंतपुरा चकरनगर की तरफ आने वाल...