Etawah Auraiya News: क्वारी नदी में आई बाढ़ से हनुमंतपुरा से उमरी भिंड जाने वाला रास्ता बंद
इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। बरसाती नदी कही जाने वाली क्वारी में अचानक से पानी बढ़ने लगा है। तेजी से बढ़ते पानी से बाढ़ के हालात बन गए हैं। बाढ़ के चलते आधा दर्जन गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। अब बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को पानी कम होने तक अपने गांव में ही कैद रहना पड़ेगा। एमपी भिंड की ओर से आकर चकरनगर भरेह में यमुना नदी में मिलने वाली क्वारी नदी में तेजी से पानी बढ़ गया है। बुधवार की रात से पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। हालांकि अभी पानी गांवों तक नहीं पहुंचा है। लेकिन नदी के किनारे खेतों में पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ आने से नदी का पानी पांडरी पुल के पास सड़क पर भर गया है। कंधों तक पानी भरने से हनुमंतपुरा की तरफ से उमरी व भिंड को जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.