इटावा औरैया, सितम्बर 12 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। तीन दिन बाद क्वारी नदी का जलस्तर घटने लगा है। पानी घटने से तीसरे दिन हनुमंतपुरा भिंड मार्ग भी आंशिक तौर पर खुल गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बाढ़ का पानी भरा होने से बाजरा की फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसान बुरी तरह पीड़ित हंै। मेहनत के साथ खाद बीज और जुताई का पैसा भी वापस न लौटने से किसानों के सीने में जख्म हो गया। पीड़ित किसान पिछले वर्ष भी मुआवजा न मिलने से मायूस है। एसडीएम ने जांच कर मुआवजा दिलाने की बात कही। क्वारी नदी का जलस्तर तीन दिन बाद तेजी से घटने से शनिवार को पानी खतरा के निशान के आसपास पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: क्वारी नदी में बाढ़ आ जाने से दो गांव का मुख्यालय से सम्पर्क कटा जलस्तर कम होने से एमपी को जोड़ने वाला पांडरी मार्ग खुलने से राहगीरो...