इटावा औरैया, अक्टूबर 18 -- स्टे के बावजूद निर्माण की शिकायत Etawah Auraiya News: इटावा। सदर तहसील के मौजा चितभवन में एक जमीन पर कोर्ट के स्टे के बावजूद अवैध रूप से निर्माण की शिकायत की गई है। मामले में रविवार को बड़ी संख्या में मजदूर आदि लगाकर विवादित जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण का काम कराया गया। जिस पर पीड़ित ने एडीएम से मामले की शिकायत की है। पीड़ित श्री कृष्ण वर्मा का कहना है कि उनकी जमीन के बगल में कुछ लोगों द्वारा प्लॉट बेचें गए थे लंबे समय बाद जबरन उनकी जमीन पर प्लॉट खरीदारों को जमीन नाप कर दी जा रही है। इसको लेकर वे अब तक एसडीएम कोर्ट में गुहार लगा रहे थे लेकिन प्रतिवादी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे थे। पिछले दिनों एसडीएम सदर कोर्ट में भी प्रतिवादी ने उन्हें जान माल के नुकसान की धमकी दी थी। जिसके बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन उमेश या...