इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कोर्ट के पास स्थित कैंटीन के पीछे खड़ी कार में तेज आवाज में बज रहे गाने सुनकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार का गेट खुलवाया तो अंदर शराब पार्टी चलती मिली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के पीछे कैंटीन के पास एक कार में तेज आवाज में गाने गाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर जेल चौकी प्रभारी हासिक पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर कार में बैठे युवकों में अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने कार के अंदर शराब पार्टी होते देखी तो कार में मिले चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शराब और मोबाइल कब्जे में ले लिए।पकड़े गए युवकों की पहचान हेमंत कुमार निवासी कटरा बल सिंह, अखिलेश निवासी नगला जगे सिविल लाइंस, मचल सिंह निवासी मधुपुरा ...