इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: महेवा। कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र की बाइक में पीछे से आए बाइक सवार ने टिलीटिला हाईवे के पास टक्कर मार दी। हादसे में अजीतमल के गांधीनगर निवासी सुनील कुमार का 22 वर्षीय बेटा लकी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से निकल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...