इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राजा का बाग में कूलर को हटाने के दौरान महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग निवासी 70 साल की शिवकली सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गई थीं। तभी वह कूलर को अपनी ओर खिसकाने लगीं, इसी बीच कूलर में करंट आ गया और महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे महिला जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। महिला के गिरने की आवाज सुनकर भतीजे सूर्य प्रताप परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...