इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने के मामले में बकेवर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि गुलजार नगर, महेवा निवासी छोटी बिट्टी 19 अगस्त को तहरीर दी थी।एस‌एसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सितंबर को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपित अविनाश उर्फ सोनू अपना ढाबे के पीछे नया नगला मोड़ के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...