इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। के ग्राम कुरसेना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सरिता, पान देवी, राजकुमार, निवासीगण नगला पसी बाइक से इटावा की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। कुरसेना के सामने पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार रोहिणी निवासी फुलरई भी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया जहां से उनको सैफई रैफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...