Etawah Auraiya News: कुनैरा के नवग्रह अहिंसा तीर्थ पहुंचे आचार्य विबुद्ध सागर महाराज
इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा से पदविहार करते हुए आचार्य विबुद्ध सागर महाराज दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र कुनैरा पहुंचे। उनके आगमन पर तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला । क्षुल्लक प्रगुण सागर महाराज एवं क्षुल्लक परमानंद सागर महाराज ने मंदिर स बाहर आकर उनकी अगवानी की। श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ आचार्य का भव्य स्वागत किया। तीर्थ क्षेत्र पहुंचने के बाद आचार्य ने सर्वप्रथम जिनेंद्र भगवान के दर्शन एवं वंदना की। इसके उपरांत क्षुल्लक प्रगुण सागर महाराज एवं क्षुल्लक परमानंद सागर महाराज ने आचार्य श्री के चरणों का प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र, कुनैरा की मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.