Etawah Auraiya News: कुंवरा गांव में महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। क्षेत्र के कुंवरा गांव में ब्लॉक के बाहर जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ने ग्रामीणों के साथ-साथ ब्लॉक परिसर में आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ब्लॉक परिसर से लेकर ब्लॉक के पीछे स्थित प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली नाली लंबे समय से जाम पड़ी है। ऊपर से नाली के आसपास और उसके ऊपर किए गए अतिक्रमण ने जल निकासी की समस्या को और गंभीर बना दिया है। बरसात होते ही ब्लॉक परिसर तक पानी पहुंच रहा है। जलभराव के कारण ब्लॉक परिसर में आने वाले ग्रामीणों और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई और अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो सकती है। नाली की बदहाल स्थिति के पीछे सिर्फ सफाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.