इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर के बालाजी मंडपम में युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तर दायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नारी शक्ति, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता और समाज में युवतियों की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य डा. सीमा शाक्य, विशिष्ट अतिथि पूनम पाण्डेय तथा मुख्य वक्ता के रूप में डा. पद्मा त्रिपाठी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अरुणा दुबे ने की।

महिलाओं की भूमिका और राष्ट्र की प्रगति सम्मेलन में ...