Etawah Auraiya News: किसी भी दशा में गोवंश सड़कों पर नहीं घूमें: डीएम
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि गोवंश सड़कों पर न घूमें। गोशालाओं में दाना, हरा चारा व भरण-पोषण की व्यवस्था की जाए। किसी को भी घायल गोवंश मिले तो तत्काल 1962 हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि मौके पर पहुंचकर उसका इलाज कराया जा सके। विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा के दौरान जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हित परिवार जिले के सबसे निर्धन एवं वंचित परिवार हैं। इन परिवारों को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रखते हुए बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, राशन सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं उनके आसपास स्वच्छ स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गोवंशों का नियमित हो परीक्षण- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.