इटावा औरैया, अक्टूबर 30 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर क्षेत्र में खेत की मेड़ पर लकड़ी गाड़ने के दौरान 60 वर्षीय किसान की तबियत बिगड़ गई। स्वजन किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। गांव जांगरा निवासी जुझार सिंह गुर्जर दोपहर पशुओं से रखवाली के लिए खेत की मेड़ पर लकड़ी गाढ़ रहे थे, अचानक इसी दौरान किसान की हालत विगड़ गई। किसान की मौत का पता नहीं लग सका। शव को लेकर स्वजन घर को चले गए। किसान की मौत संदिग्ध बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...