इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव चितभवन में शनिवार दोपहर एक किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह दोस्तों संग गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गया था, तभी वह डूब गया। गांव निवासी 15 वर्षीय कृष्णा त्रिपाठी पुत्र सौरभ त्रिपाठी शनिवार की दोपहर में 2 बजे अपने गांव के दोस्तों के साथ बारिश में नहा रहा था। बारिश में नहाते समय दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित तालाब पर नहाने के लिए पहुंच गया। जहां पर कृष्णा अनजाने में तालाब के गहरे पानी की ओर चला गया। पानी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण वह अचानक संतुलन खो बैठा और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: तालाब में डूबने से बालक की मौत ​कृष्णा को पानी में छटपटाते और डूबते देख किनारे मौजूद उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया। घबराए बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिय...