Etawah Auraiya News: किशोरी से छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व बकरी चराने गई एक किशोरी ने वृद्ध पर रुपए दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसमें पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। किशोरी ने 26 सितंबर को बकरी चराने के दौरान एक वृद्ध के द्वारा रुपए दिखाकर गलत इशारे करने के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। जिसमें पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही गांव पसिया निवासी 70 वर्षीय सुखलाल पुत्र हर्बल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। इधर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.