Etawah Auraiya News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का परिवार वालों ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया आरोप है। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए परिवार जनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि जब परिवार लोग गांव के ही व्यक्ति के घर जाकर इसकी शिकायत की तो वह आग बबूला हो गया और परिवार को ही वह गाली गलौज देने लगा। बसरेहर थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के अनुसार आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.