Etawah Auraiya News: किराना दुकान के बाहर से रिफाइंड की टीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर की किराना गली स्थित विधिचंद जैन किराना स्टोर के बाहर रखी रिफाइंड तेल की टीनों में से बाइक सवार दो युवक एक टीन चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार श्वेतांग जैन ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान पर माल आया था। माल को दुकान के बाहर रख दिया गया था। इसी दौरान वह दुकान की चाबी लेने के लिए घर चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आसपास किसी को न देखकर एक युवक ने रिफाइंड तेल की टीन उठाकर मोटरसाइकिल पर रख ली और दोनों वहां से फरार हो गए। दुकान लौटने पर टीन गायब मिलने पर दुकानदार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.