Etawah Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के भरथना बकेवर मार्ग पर गाँव मोढी के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर स्थानीय निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. घायल हो एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया.जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव ठाकुरपुर नगला गुदे निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र ओमकार अपनी बाइक पर सवार होकर बकेवर से भरथना की ओर आ रहा था. इसी बीच पागल मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल इटावा ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.