इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र में औरैया रोड स्थित एक मेडिकल के पास कार का गेट अचानक खुलने से बाइक सवार दो गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया। सरायमिट्ठे निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने साथी मुकेश के साथ मोटरसाइकिल से बकेवर आया था। कार चालक ने अचानक गाड़ी की गेट खोल दिया। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।हादसे में दोनों के सिर और पैर में चोटें आईं। सूचना पर स्थानीय लोगों ने कार चालक की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...