इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। शिवपाल सिंह यादव रविवार शाम जैन मोहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधायक के सामने रखते हुए इनके समाधान में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। साथ ही पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की शिकायत की। हालांकि, इस दौरान पालिका अध्यक्ष मौके पर मौजूद नहीं थे। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और संगठन के अनुरूप कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को मनमानी या तानाशाही का रवैया नहीं अपनाना चाहिए। यदि कोई कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य करता है तो उसके खिलाफ संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उसे पार्टी से बा...