Etawah Auraiya News: कायाकल्प पीयर टीम ने किया 50 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण
इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बे के पं. रामाधीन 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल का गुरुवार को कायाकल्प पीयर असेसमेंट टीम ने निरीक्षण किया।
टीम का निरीक्षण फतेहपुर के जिला कंसल्टेंट डॉ. विमल चौरसिया और प्रोग्राम एडमिन क्वालिटी कानपुर काशी शर्मा की दो सदस्यीय टीम ने सुबह अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष और ओपीडी की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद पैथोलॉजी लैब, दवा भंडारण कक्ष और स्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण किया। दवा भंडारण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता और रखरखाव सही मिला। अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड स्वाइन फ्लू के लिए तैयार पाया गया। पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन करीब 35 से 40 जांचें होने की जानकारी दी गई। टीम ने मरीजों की सुविधा के लिए लैब के बाहर उपलब्ध जांचों के नाम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.