इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक नजर आ रहीं है। गुदड़ी बाजार, बजाजा लाइन, राजागंज, पचराहा समेत विजय नगर चौराहा व भरथना चौराहा में लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। सुबह से ही महिलाएं और बच्चे कान्हा के श्रृंगार का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। बाजार में इस बार सबसे ज्यादा भीड़ पोशाकों की दुकानों पर है। दुकानदार सुनील गुप्ता बताते हैं कि इस बार लोगों की पसंद बदली है। पहले लोग सिर्फ लाल-पीले रंग की पोशाक लेते थे, अब रॉयल ब्लू, मोरपंखी हरा और रानी पिंक कलर की फैंसी ड्रेस की मांग ज्यादा है। हालांकि इस बार महंगाई का असर साफ दिख रहा है। पिछले साल 50 से 60 रुपये में बिकने वाली साधारण पोशाक इस बार 100 से 120 रुपये में ब...