इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कानपुर और नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली नियमित कानपुर एक्सप्रेस का जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि इस ट्रेन का स्टॉपेज इटावा जंक्शन को भी मिला है। प्रतिदिन यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे और आनंद विहार टर्मिनल से प्रतिदिन रात 11:25 बजे रवाना होगी। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। दिल्ली जाकर व्यापार करने वाले लोगों को इस ट्रेन का काफी लाभ मिलेगा । कानपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक नियमित ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसे रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है और सोमवार को इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दिल्ली छोड़कर... कानुपर के ध्यानार्थ : गाजियाबाद से कान...