इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भरथना चौराहे के पास कार सवारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमला एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस महासचिव के ऊपर किया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र की पाल कॉलोनी में रहने वाले कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पाल ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है। आरोप लगाया कि बुधवार की रात दस बजे जब वह भरथना चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे, तभी एक कार चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। कार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जितेंद्र पाल का आरोप है कि वह सड़क पर गिरे ही थे कि कार चालक उनके पास पहुंच गया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उन्हें कई चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिसके बाद आरोपी...