इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को श्रमण मुनि भावसागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में श्री कलीकुंड पार्श्वनाथ विधान का भव्य आयोजन हुआ। मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत और भगवान के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधान में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। विधान के आयोजक एकांश जैन प्रथम गुरु भक्त परिवार की ओर से भगवान पार्श्वनाथ की दिव्य वेदी पर नवीन अष्टधातु से निर्मित चंवर विराजमान कराया गया। भगवान पार्श्वनाथ की वेदिका पर नवीन चंवर स्थापित करने का सौभाग्य अनीता जैन, मणिकांत, समन, एकांश शिल्पा, अंशिका-आकर्ष, प्रथम व पहल सहित परिवार को प्राप्त हुआ। मैनपुरी से पधारे विद्वान पंडित कमल कुमार शास्त्री ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विधान संपन्न कराया।...