इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मैनपुरी फाटक के पास बुधवार रात घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रिंकू पुत्र राममोहन सिंह राठौर निवासी शिवा कॉलोनी राहतपुरा थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार शाम घर में पत्नी और मां के बीच अलग रहने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से रिंकू नाराज होकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मैनपुरी रेलवे फाटक के पास उसने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई संकेत ने बताया कि रिंकू चार भाइयों में सबसे बड़...