Etawah Auraiya News: करवाचौथ पर पत्नी के न आने पर ससुराल से लौटकर युवक ने लगाई फांसी
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के टकपुरा पुंजा गांव में करवाचौथ से एक दिन पहले 23 वर्षीय की आत्महत्या से परिवार में मातम छा गया। सोनू बुधवार सुबह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। पत्नी के न आने पर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। टकपुरा पुंजा निवासी हरिगोविंद यादव का 23 वर्षीय बेटा सोनू नोएडा में रहता था। पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि वह मंगलवार को नोएडा से अपने गांव लौटा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से औरैया जिले के वैवाह गांव पहुंचा, जहां उसकी पत्नी पूनम देवी अपने मायके में रह रही थी। सोनू करवाचौथ के त्योहार पर पत्नी और बेटे को अपने साथ घर लाने गया था, लेकिन शाम को अकेला ही वापस लौट आया। शाम करीब सात बजे सोनू घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। उस समय उसके पिता हरिगोविंद, मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.