Etawah Auraiya News: करंट से महिला की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के अडूपुर गांव में बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से एक 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव की रहने वाली 60 साल की मीरा देवी अपने घर पर कपड़े धुलकर सूखने के लिए घर में बंधी रस्सी पर डाल रही थीं। रस्सी लोहे की खूंटी पर बंधी थी, कपड़े डालते डालते हुए लोहे की खूटी पर एक कपड़ा डालने लगी। खूंटी में बिजली का तार लगा हुआ था जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। महिला के करंट की चपेट में आ जाने से परिजनों में चीख पुकार मच गई । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: करंट लगने से चप्पल दुकानदार की मौत पति सुखवीर सिंह व पुत्र अवनीश गंभीर अवस्था में उन्हें निजी वाहन से सैफई लेकर गए। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.